गंगोत्री से यमुनोत्री जाने का सही रास्ता | Gangotri to Yamunotri Distance | Best Way In Hindi |

0
1763

गंगोत्री से यमुनोत्री दूरी | Best Way To Reach Gangotri to Yamunotri Distance in Hindi |

gangotri to yamunotri distance in hindi

गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित प्रसिद्ध चार धाम के दो पड़ाव हैं। उत्तराखंड चार धाम यात्रा में प्रसिद्ध यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ मंदिरों के दर्शन करने देश विदेश से लाखों लोग हर साल यहां पहुँचते हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर दोनों एक ही जिले में स्थित हैं और दोनों मंदिरों के बीच की दूरी लगभग 230 किलोमीटर है।

यमुनोत्री मंदिर पवित्र मां यमुना नदी के उद्गम स्थान के पास स्थित है। वहीं गंगोत्री मंदिर पवित्र भागीरथी नदी के उद्गम स्थान के पास स्थित है। भागीरथी नदी आगे जाकर देवप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलकर गंगा नदी कहलाती है।

आज हम जानेंगे कि गंगोत्री से यमुनोत्री मंदिर आसानी से कैसे पहुंच सकते हैं?

गंगोत्री से यमुनोत्री की दूरी | Gangotri to Yamunotri Distance in Hindi|

गंगोत्री से यमुनोत्री मंदिर के बीच की दूरी लगभग 230 किलोमीटर की है। यमुनोत्री मंदिर पहुंचने के लिए जानकीचट्टी के बाद लगभग 5 किलोमीटर का पैदल ट्रेक है। जानकीचट्टी तक सड़क मार्ग उपलब्ध है। जबकि गंगोत्री मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल ट्रेक नहीं करना पड़ता।

gangotri to yamunotri distance in hindi

गंगोत्री से यमुनोत्री की दूरी तय करने के लिए यात्री को पहले 225 किलोमीटर की सड़क मार्ग दूरी तय कर जानकीचट्टी पहुंचना होता है। इसके बाद जानकीचट्टी से 5 किलोमीटर का ट्रैक कर यमुनोत्री मंदिर पहुंचते हैं। गंगोत्री से जानकीचट्टी तक सड़क मार्ग दूरी तय करने में लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगता है। इसके बाद 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक को करने में लगभग 2-3 घंटे का समय लगता है।

MUST SEE केदारनाथ से बद्रीनाथ कैसे पहुंचे | Best Way to Reach Badrinath From Kedarnath |

गंगोत्री से यमुनोत्री कैसे जाते हैं? How to reach Yamunotri from Gangotri?

गंगोत्री से यमुनोत्री कैसे जाते है इसके लिए यह तय करना होगा कि यात्री किस साधन से पहुंचना चाहते हैं। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं और हिस्सा लेते हैं जिसमें अधिकतर लोग सड़क मार्ग द्वारा ही यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर पहुंचते हैं। हालाँकि दोनों मंदिर पहुँचने के लिए हेलीकाप्टर सुविधा भी उपलब्ध है।

इस यात्रा में ज्यादातर यात्री गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों ही मंदिर की यात्रा करना पसंद करते हैं।

gangotri to yamunotri distance in hindi
Contact Us @पहाड़ीGlimpse

 गंगोत्री से यमुनोत्री जाने का सही तरीका | Best way to reach Yamunotri from Gangotri |

गंगोत्री से यमुनोत्री हवाई मार्ग द्वारा | Gangotri to Yamunotri distance by Flight |

गंगोत्री से यमुनोत्री के लिए फिलहाल डायरेक्ट हवाई मार्ग सुविधा उपलब्ध नहीं है। गंगोत्री और यमुनोत्री पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉलीग्रांट हवाई अड्डा है। हालाँकि हेलीकाप्टर द्वारा गंगोत्री से यमुनोत्री पहुंचा जा सकता है।

गंगोत्री से यमुनोत्री हेलीकॉप्टर द्वारा | Gangotri to Yamunotri distance by Helicopter |

यमुनोत्री पहुंचने के लिए निकटतम हैलीपेड बड़कोट है। यात्री देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बड़कोट हैलीपैड पहुंच सकते हैं। बड़कोट से यमुनोत्री की दूरी लगभग 49 किलोमीटर है जिसे मात्र सड़क मार्ग और पैदल मार्ग द्वारा ही तय किया जा सकता है। इसके साथ ही गंगोत्री का निकटतम हेलिपैड हरसिल और चिन्यालीसौड़ हेलिपैड है। हरसिल से गंगोत्री की सड़क दूरी 26 किलोमीटर है। और चिन्यालीसौड़ से गंगोत्री की सड़क मार्ग दूरी 131 किलोमीटर है।

यात्री ध्यान दें फिलहाल यमुनोत्री और गंगोत्री के बीच डायरेक्ट हवाई सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह दूरी हेलीकाप्टर और सड़क मार्ग द्वारा ही तय की जा सकती है।

गंगोत्री से यमुनोत्री रेल मार्ग द्वारा | Gangotri to Yamunotri distance by Train |

यमुनोत्री पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून का है। जबकि डायरेक्ट गंगोत्री पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है। इसके बाद सड़क या हेलीकाप्टर द्वारा ही आगे की यात्रा की जाती है।

*****यात्री ध्यान रखें कि फिलहाल यमुनोत्री और गंगोत्री के बीच डायरेक्ट रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है।

 

गंगोत्री से यमुनोत्री सड़क मार्ग द्वारा | Gangotri to Yamunotri distance by road |

गंगोत्री से यमुनोत्री जाने के लिए यात्रियों के पास सीमित साधन और विकल्प हैं। गंगोत्री बस या टैक्सी स्टैंड से पर्याप्त मात्रा में मोटर वाहन उपलब्ध होते हैं। डायरेक्ट सुविधा न मिलने पर यात्री पहले उत्तरकाशी या बड़कोट पहुंच सकते हैं जहां से जानकीचट्टी के लिए वाहन आसानी से मिल जाते हैं। जानकीचट्टी से यमुनोत्री मंदिर के बीच के 5 किलोमीटर ट्रेक को करने में असमर्थ यात्री घोड़े-खच्चर पर बैठकर यह ट्रेक पूरा कर सकते हैं।

गंगोत्री से यमुनोत्री के बीच स्थान | Major destinations in Gangotri to Yamunotri distance route |

गंगोत्री➜ भैरोंघाटी➜ लंकापुल➜ धराली➜ हरसिल➜ झाला➜ भटवाड़ी ➜ मनेरी➜ उत्तरकाशी➜ ज्ञानसू➜ मातली➜ धरासू बैंड➜ब्रह्मखाल  डंडाल गांव ➜ दोबाटा(दांया मार्ग) ➜ छटांगा गांव  ➜ गंगानी ➜खरादी➜ कुथनोरकुंसाला ➜रानाचट्टी ➜हनुमानचट्टी ➜जानकीचट्टी यमुनोत्री

यह रास्ता यात्रियों को प्रकृति के खूबसूरत नज़ारे दिखाते हुए गंगोत्री से यमुनोत्री पहुँचाता है। गंगोत्री से धरासू तक का मार्ग भागीरथी नदी के किनारे है जबकि दोबाटा बड़कोट से यमुनोत्री तक का सड़क मार्ग यमुना नदी के किनारे होते हुए पहुँचता है।

gangotri temple to yamunotri temple by road

ALSO SEE “अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में” | Almora Angrej Aayo Taxi mein Pahadi Song | Lyrics in Hindi

गंगोत्री और यमुनोत्री की दूरी | Gangotri and Yamunotri distance from Major Cities |

देहरादून से यमुनोत्री की दूरी | Dehradun to Yamunotri distance |

171 किलोमीटर सड़क मार्ग + 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक

ऋषिकेश से यमुनोत्री की दूरी | Rishikesh to Yamunotri distance |

210 किलोमीटर सड़क मार्ग + 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक

दिल्ली से यमुनोत्री की दूरी | Delhi to Yamunotri distance |

417 किलोमीटर सड़क मार्ग + 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक

मुम्बई से यमुनोत्री की दूरी | Mumbai  to Yamunotri distance |

1820 किलोमीटर सड़क मार्ग + 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक

लखनऊ से यमुनोत्री की दूरी | Lucknow to Yamunotri distance |

किलोमीटर सड़क मार्ग + 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक

देहरादून से गंगोत्री की दूरी | Dehradun to Gangotri distance |

241 किलोमीटर सड़क मार्ग

ऋषिकेशसे गंगोत्री की दूरी | Rishikesh to Gangotri distance |

267 किलोमीटर सड़क मार्ग

दिल्ली से गंगोत्री की दूरी | Delhi to Gangotri distance |

527 किलोमीटर सड़क मार्ग

मुम्बई से गंगोत्री की दूरी | Mumbai to Gangotri distance |

1905 किलोमीटर सड़क मार्ग

लखनऊ से गंगोत्री की दूरी | Lucknow to Gangotri distance |

1004 किलोमीटर सड़क मार्ग

MUST SEE बद्रीनाथ से केदारनाथ कैसे पहुंचे | Best Way to Reach Kedarnath from Badrinath

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
 
पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।