Homeपहाड़ी पर्यटक स्थानगंगोत्री से केदारनाथ की दूरी और जाने का सही रास्ता | Gangotri...

गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी और जाने का सही रास्ता | Gangotri to Kedarnath Distance and How to Reach in Hindi |

गंगोत्री से केदारनाथ दूरी कैसे जाते हैं | How to Reach Kedarnath Distance from Gangotri in Hindi |

gangotri to kedarnath distance in hindi

गंगोत्री से केदारनाथ जाने के सबसे अच्छे रास्ते के बारे में आज हम इस आर्टिकल में पढ़ेंगे। गंगोत्री और केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड चार धाम के प्रमुख मंदिर हैं। प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री दर्शन के बाद गंगोत्री पहुंचा जाता है। गंगोत्री से दर्शन के बाद केदारनाथ मंदिर पहुंचा जाता है। गंगोत्री मंदिर उत्तरकाशी जिले में स्थित है, वहीं केदारनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। गंगोत्री से केदारनाथ का दूरी मार्ग उत्तरकाशी जिले से टिहरी जिले से होते हुए रुद्रप्रयाग जिले तक पहुँचता है। गंगोत्री मंदिर के लिए किसी भी प्रकार का पैदल ट्रेक नहीं करना होता, जबकि केदारनाथ मंदिर के लिए गौरीकुंड से 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक करना होता है।

गंगोत्री से केदारनाथ की सड़क मार्ग दूरी लगभग 322Kms की है। जिसे तय करने में लगभग 10-12 घंटे का समय लग सकता है। इसके बाद गौरीकुंड से 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक कर केदारनाथ पहुँचा जाता है।

इसके साथ ही कुछ अन्य सड़क मार्ग द्वारा भी गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी को तय किया जा सकता है। आज हम जानेंगे कि कैसे गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

how to reach gangotri to kedarnath distance

 ALSO SEE: उत्तराखंड चार धाम यात्रा और कपाट खुलने की पूरी जानकरी के लिए यहाँ क्लिक करें

गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी चार्ट | Gangotri to Kedarnath Distance Chart By Road |

गंगोत्री से केदारनाथ की न्यूनतम सड़क मार्ग दूरी | Gangotri to Kedarnath shortest distance by road |

322 किलोमीटर + 18 किलोमीटर पैदल ट्रेक

उत्तरकाशी से केदारनाथ की न्यूनतम सड़क मार्ग दूरी | Uttarkashi to Kedarnath shortest distance by road |

222 किलोमीटर + 18 किलोमीटर पैदल ट्रेक

गौरीकुंड से केदारनाथ की दूरी | Gaurikund to Kedarnath distance by road |

18 किलोमीटर पैदल ट्रेक

ऋषिकेश से गंगोत्री की न्यूनतम सड़क मार्ग दूरी | Rishikesh to Gangotri shortest distance by road |

268 किलोमीटर

ऋषिकेश से केदारनाथ की न्यूनतम सड़क मार्ग दूरी | Rishikesh to Kedarnath shortest distance by road |

216 किलोमीटर + 18 किलोमीटर पैदल ट्रेक

ALSO READ केदारनाथ से यमुनोत्री जाने का सही रास्ता | How To Reach Kedarnath to Yamunotri Distance |

गंगोत्री से केदारनाथ जाने का सबसे अच्छा तरीका | Best way to reach Kedarnath distance from Gangotri |

गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी को अधिकतर श्रद्धालु चार धाम यात्रा के दौरान सड़क मार्ग द्वारा ही तय करते हैं। हालांकि हेलीकॉप्टर+सड़क मार्ग द्वारा भी काफी यात्री यह दूरी आसानी से तय करते हैं। गंगोत्री से केदारनाथ जाने के लिए टैक्सी या निजी वाहन द्वारा सफर करना सबसे अच्छा रहता है।

गंगोत्री से केदारनाथ कैसे जाएं | How to reach Kedarnath from Gangotri |

गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी तय करने के लिये सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि किस माध्यम से यात्री यह दूरी तय करना चाहते हैं।

रेल मार्ग द्वारा गंगोत्री से केदारनाथ | Gangotri to Kedarnath Distance by Train |

गंगोत्री से केदारनाथ के बीच किसी भी प्रकार की रेलवे सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। गंगोत्री या केदारनाथ पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून या ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है।

हवाई मार्ग द्वारा गंगोत्री से केदारनाथ | Gangotri to Kedarnath Distance by Flight |

गंगोत्री से केदारनाथ के बीच किसी भी प्रकार की फ्लाइट सुविधा उपलब्ध नहीं है। गंगोत्री या केदारनाथ पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉलीग्रांट हवाई अड्डा है।

हेलीकॉप्टर द्वारा गंगोत्री से केदारनाथ | Gangotri to Kedarnath Distance by Helicopter |

गंगोत्री या केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध है। गंगोत्री का निकटतम हेलिपैड हरसिल है। केदारनाथ तक डायरेक्ट हेलीकॉप्टर से भी पहुंचा जाता है। हालांकि सड़क या हेलीकाप्टर द्वारा सबसे पहले फाटा, सिरसु और गुप्तकाशी हेलीपैड तक पहुंचा जाता है जहाँ से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध है। सहत्रधारा हेलिपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर की बुकिंग की जा सकती है। साथ ही हेलीकाप्टर की बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती है।

Book online Helicopter service, CLICK HERE

 

सड़क मार्ग द्वारा गंगोत्री से केदारनाथ | Gangotri to Kedarnath Distance by Road |

gangotri to kedarnath distance in hindi
गंगोत्री मंदिर उत्तरकाशी

 गंगोत्री से केदारनाथ जाने के लिए सड़क मार्ग एक अच्छा विकल्प है। अधिकतर लोग गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी सड़क मार्ग द्वारा ही तय करते हैं। गंगोत्री से केदारनाथ के बीच गंगोत्री से गौरीकुंड के बीच सड़क मार्ग उपलब्ध है। गौरीकुंड के बाद 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक कर केदारनाथ मंदिर पहुंचा जाता है। सभी मोटर वाहनों की पार्किंग सोनप्रयाग में होती है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड की 6 किलोमीटर सड़क दूरी को मात्र सरकारी या लोकल वाहनों द्वारा ही तय किया जाता है।

gangotri to kedarnath distance in hindi
केदारनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग

 गंगोत्री से केदारनाथ के बीच पर्याप्त मात्रा में सार्वजनिक वाहन उपलब्ध है। गंगोत्री से केदारनाथ के बीच कुछ मुख्य स्थानों से भी सार्वजनिक वाहन आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे कुछ मुख्य शहर उत्तरकाशी, टिहरी, चिन्यालीसौड़, ऋषिकेश, श्रीनगर आदि हैं। टैक्सी या निजी वाहन द्वारा गंगोत्री से केदारनाथ का सफर करना सबसे अच्छा विकल्प होगा।

Click Here to book bus tickets for Gangotri and Kedarnath 

गंगोत्री से केदारनाथ की न्यूनतम दूरी मार्ग 1 | Gangotri to Kedarnath Shortest Distance by road | Route 1 |

gangotri to kedarnath distance by road in hindi

गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी तय करने के लिए सबसे छोटा मार्ग लंबगांव-तिलवाड़ा मार्ग है। यह सड़क मार्ग 322 किलोमीटर का है। सड़क मार्ग अधिकतर जगह सिंगल लेन है इसलिए इस मार्ग से जाने पर लगभग 10-11 घंटे लग जाते हैं। लंबगांव-तिलवाड़ा मार्ग द्वारा गंगोत्री से केदारनाथ के बीच पड़ने वाले मुख्य स्थान कुछ इस तरह हैं।

Major Destinations in Gangotri to Kedarnath Shortest Distance Route 1:

गंगोत्री ➜ भैरों घाटी ➜ धराली ➜ हरसिल➜ झाला ➜ सुखी ➜ भटवाड़ी➜ उत्तरकाशी➜ कुटेटी देवी मंदिर➜ दिखोली बैंड ➜ चमियाला➜ घनसाली➜ मायली ➜ तिलवाड़ा ➜ अगस्त्यमुनि➜ कुंद➜ गुप्तकाशी ➜ फाटा सोनप्रयाग ➜ गौरीकुंड➜ 18kms पैदल ट्रेक केदारनाथ

gangotri to kedarnath distance in hindi
घनसाली, टिहरी

MUST READ Rishikesh to Char Dham Yatra Distance Guide in Hindi

गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी मार्ग 2 | Gangotri to Kedarnath Distance by road | Route 2 |

गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी तय करने के लिए दूसरा सड़क मार्ग लंबगांव-मलेथा-श्रीनगर मार्ग है। यह सड़क मार्ग 342 किलोमीटर का है। यह सड़क मार्ग भी अधिकतर जगह सिंगल लेन है इसलिए इस मार्ग से जाने पर लगभग 11-12 घंटे लग जाते हैं। लंबगांव-मलेथा-श्रीनगर मार्ग द्वारा गंगोत्री से केदारनाथ के बीच पड़ने वाले मुख्य स्थान कुछ इस तरह हैं।

Major Destinations in Gangotri to Kedarnath Shortest Distance Route 2:

गंगोत्री ➜ भैरों घाटी ➜ धराली➜ हरसिल➜ झाला➜ सुखी ➜ भटवाड़ी ➜ उत्तरकाशी ➜ धरासू➜ चिन्यालीसौड़➜ प्रतापनगर➜ रजाखेत➜ मलेथा➜ कीर्तिनगर ➜ श्रीनगर➜ रुद्रप्रयाग➜ तिलवाड़ा➜ अगस्त्यमुनि ➜ कुंद ➜ गुप्तकाशी ➜ फाटा➜ सोनप्रयाग➜ गौरीकुंड 18kms पैदल ट्रेक केदारनाथ

गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी मार्ग 3 | Gangotri to Kedarnath Distance by road | Route 3 |

गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी तय करने के लिए तीसरा मार्ग नई टिहरी-ऋषिकेश मार्ग है। यह सड़क मार्ग 468 किलोमीटर का है। यह सड़क मार्ग काफी अच्छा लेकिन सबसे लंबा है। इस मार्ग से जाने पर लगभग 13-14 घंटे का समय लग सकता हैं। लंबगांव-तिलवाड़ा मार्ग द्वारा गंगोत्री से केदारनाथ के बीच पड़ने वाले मुख्य स्थान कुछ इस तरह हैं।

Major Destinations in Gangotri to Kedarnath Shortest Distance Route 3:

गंगोत्री➜ भैरों घाटी ➜ धराली ➜ हरसिल ➜ झाला➜ सुखी ➜ भटवाड़ी ➜ उत्तरकाशी➜ धरासू ➜ चिन्यालीसौड़ ➜ स्यांसु ➜ रतवारी➜ नई टिहरीऋषिकेश ➜ देवप्रयाग ➜ श्रीनगर ➜ रुद्रप्रयाग ➜ तिलवाड़ा ➜ अगस्त्यमुनि ➜ कुंद ➜ गुप्तकाशी ➜ फाटा ➜ सोनप्रयाग➜ गौरीकुंड ➜ 18kms पैदल ट्रेककेदारनाथ

 

गंगोत्री से केदारनाथ पैदल ट्रेक | Gangotri to Kedarnath Trek |

पुराने समय में गंगोत्री से केदारनाथ या केदारनाथ से गंगोत्री की दूरी को पैदल ही तय किया जाता था। यह ट्रेक त्रियुगीनारायण मंदिर (केदारनाथ) से पवाली(टिहरी)-बूढ़ाकेदार होते हुए भटवाड़ी (गंगोत्री) पहुँचता है। गंगोत्री से केदारनाथ ट्रेक लगभग 200 किलोमीटर का हो सकता है। भटवाड़ी से गंगोत्री की दूरी लगभग 69 किलोमीटर है। हालाँकि यह ट्रेक सामान्य यात्रियों के लिए बहुत मुश्किल है और अभी कोई भी इस ट्रेक से होकर यात्रा नहीं करता है। त्रियुगीनारायण मंदिर के पास इस ट्रेक का दूरी चार्ट लगा हुआ है।
 
gangotri to kedarnath trek distance map

हेलीकॉप्टर द्वारा गंगोत्री से केदारनाथ कैसे जाएं | Gangotri to Kedarnath distance by Helicopter |

गंगोत्री से केदारनाथ, डायरेक्ट हेलिकॉप्टर द्वारा नहीं पहुंचा जा सकता है। गंगोत्री से हेलीकाप्टर द्वारा केदारनाथ के लिए हरसिल हैलीपैड से फाटा या गुप्तकाशी या सिरसु हेलीपैड तक पहुंचा जाता है। यहाँ से केदारनाथ के लिए हेलीकाप्टर द्वारा पहुँचते हैं। फाटा हेलिपैड से सोनप्रयाग की सड़क दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। सोनप्रयाग से गुप्तकाशी हेलिपैड की दूरी 30 किलोमीटर है वहीँ सोनप्रयाग से सिरसी हेलिपैड की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है। इन जगहों से यात्री केदारनाथ के लिए आसानी से हेलिकॉप्टर बुक कर सकते हैं।

अगर यात्री देहरादून से हेलीकॉप्टर सुविधा लेना चाहते हैं तो देहरादून सहस्रधारा हेलीपैड से सीट बुक कर सकते हैं। ध्यान दें कि किसी भी चार धाम के लिए सीधे डायरेक्ट हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध नहीं है। सभी तरह की हेलीकॉप्टर बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती हैं।

फाटा से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग कैसे करें | How to book Helicopter for Gangotri and Kedarnath |

गंगोत्री-केदारनाथ ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग | Phata to Kedarnath Online Helicopter bookings:

केदारनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध करवाने वाली कंपनी की वेबसाइट से बुकिंग की जा सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए ऑनलाइन वेबसाइट बनाई गई है।

badrinath to kedarnath distance and helicopter bookings in hindi
Book online Helicopter service, CLICK HERE

गंगोत्री-केदारनाथ ऑफ लाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग | Gangotri to Kedarnath Offline Helicopter bookings:

ऑफ लाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए गुप्तकाशी, फाटा, केदारनाथ में बुकिंग बूथ बनाये गए हैं। जहां से आसानी से हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग की जा सकती है।

अभी गंगोत्री से केदारनाथ जाने के लिए अभी किसी भी प्रकार की रेलवे सुविधा उपलब्ध नहीं है।

गंगोत्री का तापमान | Gangotri Temperature Today |

GANGOTRI WEATHER

केदारनाथ का तापमान | Kedarnath Temperature Today |

KEDARNATH WEATHER

पहाड़ की और भी झलकियां और जानकारियां देखें।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular