Homeपहाड़ी पर्यटक स्थानदेहरादून से बड़कोट उत्तरकाशी की पूरी जानकारी | Dehradun to Barkot distance...

देहरादून से बड़कोट उत्तरकाशी की पूरी जानकारी | Dehradun to Barkot distance | How to reach |

 बड़कोट यात्रा और दूरी चार्ट | Barkot Distance and Travel Guide from Dehradun in Hindi |

how to reach barkot uttarkashi distance from dehradun in hindi

बड़कोट, यमुनोत्री धाम मार्ग पर यमुना नदी के किनारे बसा एक सुंदर हिल स्टेशन है। उत्तरकाशी जिले में स्थित बड़कोट स्थान समुद्र तल से 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बड़कोट एक नगरपालिका है और आसपास के सैकड़ों गांवों का मुख्य केंद्र है। यमुनोत्री मार्ग पर होने के कारण चार धाम यात्रा के दौरान बड़कोट में साल के हर समय खाशी चहल पहल रहती है। बड़कोट क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और क्षेत्र में पड़ने वाले कुछ खूबसूरत पहाड़ी मंदिर, ट्रेकिंग स्थान, बुग्याल, झीलें, कुंड आदि की ओर हजारों पर्यटक हर साल खींचे चले आते हैं। बड़कोट से हिमालय की बंदरपूंछ श्रेणी का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। बड़कोट की देहरादून से मोटर मार्ग दूरी मात्र 130 किलोमीटर है। उत्तरकाशी मुख्यालय से बड़कोट मात्र 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

BUY CHAR DHAM WOODEN TEMPLE @ BEST PRICE
CLICK HERE

बड़कोट दूरी चार्ट | Barkot distance from Major Cities in India |

देहरादून से बड़कोट की दूरी | Barkot distance from Dehradun : 130Kms

उत्तरकाशी से बड़कोट की दूरी | Barkot distance from Uttarkashi : 81Kms

दिल्ली से बड़कोट की दूरी | Barkot distance from Delhi : 372Kms

ऋषिकेश से बड़कोट की दूरी | Barkot distance from Rishikesh : 180Kms

हरिद्वार से बड़कोट की दूरी | Barkot distance from Haridwar : 177Kms

लखनऊ से बड़कोट की दूरी | Barkot distance from Lucknow : 875Kms

आगरा से बड़कोट की दूरी | Barkot distance from Agra : 555Kms

ग्वालियर से बड़कोट की दूरी | Barkot distance from Gwalior : 685Kms

चंडीगढ़ से बड़कोट की दूरी | Barkot distance from Chandigarh : 250Kms

मेरठ से बड़कोट की दूरी | Barkot distance from Meerut : 303 Kms

इंदौर से बड़कोट की दूरी | Barkot distance from Indore : 1185Kms

जयपुर से बड़कोट की दूरी | Barkot distance from Jaipur : 635Kms

पटना से बड़कोट की दूरी | Barkot distance from Patna : 1380Kms

अहमदाबाद से बड़कोट की दूरी | Barkot distance from Ahmedabad : 1307Kms

देहरादून से बड़कोट कैसे पहुंचे | How to reach Barkot Uttarkashi from Dehradun |

बड़कोट शहर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा हुआ है। नेशनल हाईवे-123 ठीक बड़कोट शहर के बीचोबीच पहुंचता है। इस वजह से बड़कोट राज्य के प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छे से जुड़ा हुआ है।

how to reach barkot uttarkashi from dehradun in hindi

हवाई मार्ग द्वारा बड़कोट कैसे पहुंचे | How to reach Barkot by Flight |

हवाई मार्ग द्वारा बड़कोट पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट है। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से बड़कोट की सड़क मार्ग दूरी लगभग 151 किलोमीटर है।

रेल मार्ग द्वारा बड़कोट कैसे पहुंचे | How to reach Barkot by train |

रेल मार्ग द्वारा बड़कोट पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून का रेलवे स्टेशन है। यहां से बड़कोट की सड़क मार्ग दूरी लगभग 130 किलोमीटर है। देहरादून रेलवे स्टेशन के पास बस अड्डे  से बड़कोट के लिए आसानी से बस और टैक्सियां मिल जाती है।

हेलीकाप्टर द्वारा बड़कोट कैसे पहुंचे | How to reach Barkot by Helicopter |

बड़कोट, हेलीकाप्टर द्वारा भी पहुंचा जा सकता है। बड़कोट में हेलिपैड है जहाँ चार धाम यात्रा के दौरान काफी श्रद्धालु हेलीकॉपटर द्वारा भी पहुँचते है। हेलीकाप्टर द्वारा बड़कोट पहुँचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जानकरी देखें। देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से बड़कोट पहुंचा जा सकता है।

सड़क मार्ग द्वारा बड़कोट कैसे पहुंचे | How to reach Barkot by road from Dehradun |

सड़क मार्ग द्वारा देहरादून से बड़कोट कैसे पहुंचे | How to reach Barkot from Dehradun by road |

सड़क मार्ग द्वारा बड़कोट पहुंचने के लिए देहरादून से बड़कोट की दूरी लगभग 129 किलोमीटर है। सड़क मार्ग मध्यम वर्ग का है जिससे देहरादून से बड़कोट की दूरी तय करने में लगभग 4-5 घंटे का समय लगता है। देहरादून प्रिंस चौक बस अड्डे से रोडवेज बस, निजी बस(विकासनगर मार्ग द्वारा) और लोकल टैक्सियां आसानी से मिल जाती हैं। देहरादून से बड़कोट के लिए 2 मार्ग हैं। पहला मसूरी और दूसरा विकासनगर होते हुए है। हालांकि दोनों ही मार्ग यमुना पुल स्थान पर मिल जाते हैं। यमुना पुल से बड़कोट की दूरी लगभग 65 किलोमीटर है।

देहरादून से बड़कोट के लिए बस कहाँ मिलती है | Bus from Dehradun to Barkot |

देहरादून से बड़कोट के लिए सार्वजानिक बस सुविधा हर दिन उपलब्ध होती है। इस मार्ग पर रोडवेज और निजी दोनों तरह की बसें चलती हैं। रोडवेज की बसें देहरादून ISBT हिल स्टेशन से मिल जाती हैं जो रेलवे स्टेशन के पास है। जबकि प्राइवेट बस सुविधा रेलवे स्टेशन देहरादून के निकट मिलन होटल के पास उपलब्ध होती है। निजी बसें विकासनगर मार्ग द्वारा बड़कोट पहुँचती हैं। निजी बस द्वारा देहरादून से बड़कोट पहुँचने में 6-8 घंटे का समय लग जाता है।

देहरादून से बड़कोट के लिए टैक्सी कहाँ मिलती है | Taxi from Dehradun to Barkot |

देहरादून से बड़कोट के लिए बहुत सारी शेयर लोकल टैक्सी हर दिन जाती रहती हैं। शेयर लोकल टैक्सी, देहरादून के प्रिंस चौक और तहसील चौक से मिल जाती हैं। टैक्सी सीट की बुकिंग आवश्यकतानुसार पहले भी करवाई जा सकती है। लोकल टैक्सी की जानकारी के लिए हमें व्हाट्सएप्प करें।

देहरादून से बड़कोट बस और टैक्सी किराया | Dehradun to Barkot Bus and Taxi Fare |

देहरादून से बड़कोट तक रोडवेज बस का किराया लगभग 255₹* है। वहीं लोकल शेयर टैक्सी का किराया लगभग 300₹* है। ***किराया समय के साथ थोड़ा-बहुत कम ज्यादा हो सकता है।

देहरादून से मसूरी होते हुए बड़कोट मार्ग पर प्रमुख स्थान | Major cities on Dehradun to Barkot distance route 1 through Mussoorie |

देहरादून– राजपुर- भट्टा गांव -मसूरी -कैम्पटी फॉल –यमुना पुल -सुमन क्यारी -नैनबाग -डामटा- नौगांव -किसना -सरुखेत –बड़कोट

देहरादून से विकासनगर होते हुए बड़कोट मार्ग पर प्रमुख स्थान | Major cities on Dehradun to Barkot distance route 2 through Vikasnagar |

देहरादून -प्रेमनगर -सेलाकुई -विकासनगर  -व्यासी प्रोजेक्ट -जुद्दो –यमुना पुल -सुमन क्यारी -नैनबाग -डामटा- नौगांव -किसना -सरुखेत –बड़कोट

सड़क मार्ग द्वारा उत्तरकाशी से बड़कोट कैसे पहुंचे | How to reach Barkot from Uttarkashi by road |

उत्तरकाशी मुख्यालय से बड़कोट की सड़क मार्ग दूरी अभी लगभग 85 किलोमीटर है। इस दूरी को तय करने में 3-4 घंटे का समय लग जाता है। हालांकि सरकार की ऑल वेदर योजना के तहत इस मार्ग पर सिलक्यारा स्थान के पास सुरंग का काम चल रहा है जिसके बाद बड़कोट से उत्तरकाशी की बीच की दूरी को मात्र 2 घंटे के अंदर पूरा किया जा सकेगा। उत्तरकाशी बस अड्डे से बड़कोट के लिए बसें और टैक्सियां आसानी से मिल जाती हैं

उत्तरकाशी से बड़कोट मार्ग पर प्रमुख स्थान | Major cities on Uttarkashi to Barkot distance route |

उत्तरकाशी– मातली –धरासू -ब्रह्मखाल -सिलक्यारा -राड़ी -डंडाल गांव –दोबाटा बड़कोट

 

बड़कोट से यमुनोत्री कैसे पहुंचे | How to reach Yamunotri from Barkot |

बड़कोट से यमुनोत्री मंदिर मात्र 49 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिसे 5 किलोमीटर का पैदल ट्रेक भी शामिल है। बड़कोट से यमुनोत्री जाने के लिए सड़क मार्ग का अंतिम पड़ाव जानकी चट्टी है। जानकी चट्टी से यमुनोत्री के लिए पैदल ट्रेक की शुरुआत होती है।
बड़कोट से जानकीचट्टी के लिए आसानी से मोटर वाहन मिल जाते हैं। सड़क मार्ग यमुना नदी के किनारे होते हुए सुन्दर पहाड़ी वादियों का नजारा देते हुए जामकी चट्टी पहुँचता है।

बड़कोट से यमुनोत्री के बीच प्रमुख स्थान | Major Destinations between Barkot to Yamunotri Distance route |

बड़कोट -दोबाटा -छटांगा -गंगनानी -खरादी -कुथनौर -पाली –स्यानाचट्टी -हनुमानचट्टी -जानकीचट्टी –यमुनोत्री 

बड़कोट में रुकने के लिए होटल | Hotels in Barkot Uttarakhand | Stay in Barkot |

बड़कोट, यमुनोत्री मंदिर यात्रा का एक मुख्य पड़ाव है। यह यमुनोत्री मार्ग पर पड़ने वाला सबसे प्रमुख स्थान माना जाता है जहाँ यात्रियों को आसानी से हर तरह की सुविधा मिल सकती है। बड़कोट में काफी सारे होटल हैं जहाँ यात्री रुक सकते हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ गढ़वाल मंडल विकास निगम का गेस्ट हाउस भी है। साथ ही बड़कोट के आसपास के क्षेत्रों जैसे दोबाटा, छटांगा, गंगनानी, सरुखेत में कॉटेज सुविधा भी उपलब्ध है।
how to reach barkot uttarakhand, hotels in barkot

बड़कोट में घूमने के सबसे अच्छे स्थान | Best places to visit near Barkot Uttarakhand |

बड़कोट एक नगर पालिका और तहसील है जिसके क्षेत्र में काफी सारे पर्यटक स्थान आते हैं जहाँ पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती का मजा ले सकते हैं। ऐसे पर्यटक स्थानो में यहाँ के झरने, मंदिर, कुंड, बुग्याल, ट्रेकिंग पॉइंट, ताल आदि प्रचलित हैं। बड़कोट में रुकने के बाद पर्यटक हर दिन यहाँ के नए नए पर्यटक स्थलों पर घूमने जा सकते हैं। ऐसे ही कुछ प्रमुख पर्यटक स्थलों के नाम नीचे दिए गए हैं।
2: गंगनानी कुंड | Gangnani Kund | Best places to visit near Barkot Uttarakhand |
माना जाता है कि यमुना नदी के किनारे बने इस गंगनानी कुंड में गंगा नदी का पानी निकलता है। यहाँ स्नान करने से श्रद्धालु गंगा और यमुना दोनों नदियों में स्नान कर पाते हैं।
3: सरूताल ट्रेक | Sarutal Trek | Best places to visit near Barkot Uttarakhand |
सरूताल ट्रेक की शुरुआत बड़कोट क्षेत्र के सरनौल गाँव से होती है। यह ट्रेक लगभग 40 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी का ट्रेक है जो लगभग 13800 फ़ीट की ऊंचाई तक ले कर जाता है।
4: गुलाबी कांठा ट्रेक | Gulabi Kantha Trek | Best places to visit near Barkot Uttarakhand |
गुलाबी कांठा ट्रेक की शुरुआत यमुनोत्री रोड पर हनुमान चट्टी स्थान से शुरू होती है। गुलाबी कांठा शिखर की खाश बात यह है कि हर शाम को यहाँ से आसमान का नजारा गुलाबी रंग का दिखता है। गुलाबी रंग में हिमालय की बन्दरपूँछ श्रेणी का नजारा बहुत आकर्षक दिखता है।

बड़कोट का मौसम और तापमान | Barkot Weather and Barkot Temperature today |

बड़कोट का मौसम आमतौर पर सुहाना बना रहता है। गर्मियों में जून के मौसम में यहां तापमान 30 से 35 डिग्री तक पहुंच जाता है। हालांकि सुबह और शाम के समय तापमान काफी कम रहता है। बरसात में काफी बारिश देखने को मिलती है और सर्दियों में बर्फवारी भी होती है।

how to reach dehradun to barkot uttarakhand hindi guide
बड़कोट के पास हिमालय की बन्दरपूँछ श्रेणी का नजारा

बड़कोट का तापमान | Barkot Temperature Today |

BARKOT WEATHER

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
 
पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular