नैनीताल ट्रेवल गाइड | Nainital-Haldwani Distance and How to reach in Hindi |

0
1750

 नैनीताल ट्रेवल गाइड | Nainital Distance from Haldwani | Travel Guide in Hindi

haldwani to nainital distance in hindi

नैनीताल प्राकृतिक सुंदरता और संसाधनो से भरपूर उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी शहर है। समुद्र तल से लगभग 2084 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नैनीताल, नैनी झील के चारों तरफ बसा है। अपनी खूबसूरती की वजह से नैनीताल साल के हर महीने हजारों पर्यटकों से भरा रहता है। वास्तव में नैनीताल, कुमाऊं का एक खजाना है। नैनीताल ब्रिटिश काल से उत्तर भारत के सबसे अधिक देखे जाने वाले हिल स्टेशनों में से एक है। कुमाऊं मंडल के क्षेत्र और कुमाऊं का द्वार कहा जाने वाले शहर हल्द्वानी से नैनीताल की सड़क मार्ग दूरी मात्र 33 किलोमीटर है.

haldwani to nainital distance in hindi

नैनीताल शहर न केवल घरेलू यात्रियों और पर्यटकों को बल्कि कई विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। यह हिमालय के पहाड़ों में एक चमकते हुए रत्न के रूप में चमकता है और झीलों और प्रकृति की सुंदरता से घिरा हुआ है। सर्दियों में बर्फवारी के दौरान नैनीताल का नजारा बेहद लुभावना रहता है। चारों तरफ से ऊंचे पहाड़ों के बीच घिरी नैनी झील में बोटिंग करना एक सुखद एहसाह करवाता है।

नैनीताल, उत्तराखंड के सबसे अधिक प्रसिद्ध विंटर हिल स्टेशन में से एक है। नए साल के पहले दिन दूर दूर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। नैनीताल और उसके आसपास सात झीलें हैं, अन्य झीलों के नाम भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, खुर्पाताल, मालवताल, हरीशताल और लोखमताल हैं।

MUST READ हरसिल वैली | उत्तराखंड का स्विट्ज़रलैंड | Harsil Valley Uttarakhand Complete Travel Guide |

 

नैनीताल के रोचक किस्से और इतिहास | Facts and History of Nainital |

haldwani to nainital distance in hindi

स्कंदपुराण के मानसखंड में नैनीताल स्थान का वर्णन है।इसे ऋषिसरोवर कहा गया है। माना जाता है कि यहां पर तीन ऋषि- अत्री, पुलस्थ्य और पुलाहा ने तपस्या भी की थी। और जब उन्हें  यहां कहीं पानी नहीं मिला तो उन्होंने यहां एक बड़ा गड्डा बनाया और उसमें मानसरोवर का जल भर दिया।

नैनीताल जगह की खोज अंग्रेज व्यापारी पीटर बैरन ने 1841 में की। हालांकि 1823 में ट्रेल भी इस जगह पहुंचे थे। ट्रेल यहां की खूबसूरती देख बहुत प्रभावित हुए लेकिन उन्होंने इस जगह के बारे में किसी को नहीं बताया। ट्रेल नहीं चाहते थे कि यहां ज्यादा लोगों के पहुंचने से यहां की प्राकृतिक खूबसूरती पर प्रभाव पड़े। 1842 के बाद अंग्रेजो ने नैनीताल को अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया।

नैनीताल में 1867 में भूकंप आया था जिसमें कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद 1880 में एक भूस्खलन में 151 लोगों ने अपनी जान गवाई। भूस्खलन से नैनीताल का एक बड़ा हिस्सा भी झील में समा गया।

how to reach haldwani to nainital distance in hindi

1880 के बाद से अंग्रेजों ने नैनीताल में काफी सारे काम करवाये और धीरे धीरे नैनीताल एक कंक्रीट का शहर बन गया। अंग्रेजों ने यहां 64 नालों का निर्माण करवाया। जिन्हें नैनीताल की धमनियां कहा जाता है।

MUST READ नेलांग घाटी उत्तरकाशी | उत्तराखंड का लद्दाख | Nelong Valley Travel Guide In Hindi |

 

नैनीताल कैसे पहुंचे? How to reach Nainital from Haldwani?

how to reach haldwani to nainital distance in hindi

नैनीताल पहुंचने के लिए यात्री हवाई+सड़क मार्ग या रेल+सड़क मार्ग या डायरेक्ट सड़क मार्ग से पहुंच सकता है। हालांकि डायरेक्ट हवाई और रेल मार्ग से नैनीताल पहुंचने की सुविधा अभी नहीं है। राज्य की राजधानी देहरादून से नैनीताल की दूरी लगभग 275 किलोमीटर है।

नैनीताल-हल्द्वानी दूरी चार्ट | Haldwani-Nainital distance chart |

हल्द्वानी से नैनीताल Haldwani to Nainital distance: 33 किलोमीटर

भीमताल से नैनीताल Bhimtal to nainital distance: 22 किलोमीटर 

दिल्ली से नैनीताल Delhi to Nainital distance: 290 किलोमीटर


आगरा से नैनीताल Agra to Nainital distance: 352 किलोमीटर


गाजियाबाद से नैनीताल Ghaziabad to Nainital distance: 259 किलोमीटर


नोएडा से नैनीताल Noida to Nainital distance: 276 किलोमीटर


गुरुग्राम से नैनीताल Gurugram to Nainital distance: 314 किलोमीटर


मेरठ से नैनीताल Meerut to Nainital distance: 236 किलोमीटर

मोदीनगर से नैनीताल Modinagar to Nainital distance: 251 किलोमीटर

मोरादाबाद से नैनीताल Moradabad to Nainital distance: 114 किलोमीटर


चंडीगढ से नैनीताल Chandigarh to Nainital distance : 449 किलोमीटर


बरेली से नैनीताल Bareilly to Nainital distance: 131 किलोमीटर


कानपुर से नैनीताल Kanpur to Nainital distance: 401 किलोमीटर


लखनऊ से नैनीताल Lucknow to Nainital distance: 378 किलोमीटर


शिमला से नैनीताल Shimla to Nainital distance: 549 किलोमीटर


जयपुर से नैनीताल Jaipur to Nainital distance: 554 किलोमीटर


इंदौर से नैनीताल Indore to Nainital distance: 976 किलोमीटर

सड़क मार्ग से नैनीताल कैसे पहुंचे | How to reach Haldwani-Nainital Distance by road |

दिल्ली से नैनीताल के लिए डायरेक्ट बस सुविधायें उपलब्ध हैं। दिल्ली से नैनीताल की 320किलोमीटर दूरी को तय करने में लगभग 8-9 घंटे लग जाते हैं। नैनीताल के निकटतम शहर हल्द्वानी से नैनीताल की सड़क मार्ग दूरी मात्र 33 किलोमीटर है। जबकि पंतनगर से नैनीताल की सड़क दूरी 60 किलोमीटर है। हल्द्वानी और पंतनगर से नैनीताल के लिए टैक्सी, रोडवेज़ बस और अन्य लोकल वाहन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं.

how to reach haldwani to nainital distance by rail in hindi

रेल मार्ग से नैनीताल कैसे पहुंचे | How to reach Haldwani-Nainital Distance by train |

रेल द्वारा नैनीताल पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन हल्द्वानी का काठगोदाम रेलवे स्टेशन है। काठगोदाम कुमाऊँ का अंतिम रेलवे स्टेशन है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन देश के अन्य रेल स्टेशनों से अच्छी तरह जुड़ा है। काठगोदाम से नैनीताल की सड़क मार्ग दूरी लगभग 34 किलोमीटर है।

हवाई मार्ग से नैनीताल कैसे पहुंचे | How to reach Haldwani-Nainital distance by flight |

हवाई मार्ग द्वारा नैनीताल पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर हवाई अड्डा है। पंतनगर से नैनीताल सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जाता है। यह सड़क दूरी लगभग 60 किलोमीटर की है।

हल्द्वानी से नैनीताल | Haldwani to Nainital distance in Hindi |

haldwani to nainital distance in hindi

हल्द्वानी के नैनीताल के बीच 33 किलोमीटर की दूरी है। रास्ता पहाड़ी रास्तों से होकर नैनीताल पहुंचता है जिसे तय करने में लगभग 1 से डेढ़ घंटा लग जाता है। हल्द्वानी बस स्टैंड से पर्याप्त मात्रा में बसें नैनीताल के लिए लगी रहती हैं। इसके साथ ही हल्द्वानी टैक्सी स्टैंड से आसानी से नैनीताल के लिए लोकल टैक्सी मिल जाती है।

नैनीताल से भीमताल कैसे पहुंचे? Nainital to Bhimtal distance in Hindi |

भीमताल की नैनीताल से दूरी लगभग 22 किलोमीटर है। नैनीताल से भीमताल के लिए पर्याप्त मात्रा में वाहन उपलब्ध हैं। नैनीताल झील के पास से भीमताल के लिए लोकल टैक्सी जाती रहती है। नैनीताल से भीमताल 1 घंटे के अंदर पहुंच जाते हैं।

bhimtal to nainital distance in hindi

भीमताल में भी नैनीताल की तरह सुंदर झील है। पर्यटक यहां भी झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं। भीमताल झील के बीच खूबसूरत एक्वेरियम वाला एक टापू है। पर्यटक यहां नावों से आते हैं। झील के किनारे से द्वीप की दूरी 91 मीटर है।

bhimtal to nainital distance in hindi
भीमताल एक्वेरियम

यहां 40 फीट ऊंचे बांध के साथ 17वीं सदी का भीमेश्वर मंदिर भी है। स्थानीय बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड इसके पास स्थित है। भीमताल से एक सड़क नौकुचियाताल और जांगलिया गांव के लिए निकलती है जबकि दूसरी यहां से 21 किलोमीटर की दूरी पर काठगोदाम जाती है।

नैनीताल पहुंचने का अच्छा समय | Best time to visit Nainital in Hindi |

haldwani to nainital to bhimtal distance in hindi

नैनीताल को एक विंटर हिल स्टेशन माना जाता है इसलिए यहां पहुंचने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का माना जाता है। हालांकि किसी भी मौसम में यहां पहुंचा जा सकता है। सर्दियों के दौरान यहां बर्फवारी देखने को मिल जाती है।

नैनीताल का मौसम | Nainital weather |

नैनीताल का मौसम साल के हर समय सुहावना बना रहता है। मई जून में दिन में थोड़ी सी गर्मी महसूस होती है हालांकि रातें ठंडी बनी रहती हैं। वहीं सर्दियों के दौरान काफी ठंडा हो जाता है और बर्फवारी भी हो जाती है।

नैनीताल का तापमान | Nainital temperature today |

पहाड़ की और भी झलकियां और जानकारियां देखें।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।